March 4, 2026

होली के पावन पर्व सादगीपूर्ण ,शान्ति सौहार्द और सद्भाव से मनाने की अपील – कृष्ण ठाकुर

खबर शेयर करें

बालोद – कृष्ण ठाकुर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा बालोद, अपने स्पष्ट विचारों और सामाजिक सरोकारों के लिए सदैव पहचाने जाते हैं। चाहे सामाजिक जागरूकता की बात हो या अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का संकल्प—वे हर मंच से इन विषयों को प्रमुखता से रखते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गलत संगति और नशे जैसी बुरी आदतों की ओर बढ़ रही है, जो समाज के लिए चिंता का विषय है। युवाओं का बौद्धिक और नैतिक विकास अत्यंत आवश्यक है, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बन सकता है।

होली पर्व के अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित, संयमित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जिस प्रकार होली के विभिन्न रंग हमें आकर्षित करते हैं, उसी तरह हमें भी जीवन में आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ घुल-मिलकर रहना चाहिए।

उन्होंने विशेष रूप से बताया कि आज हमारी बहनें महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से हर्बल गुलाल तैयार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सभी नागरिकों से आग्रह है कि केमिकल रंगों से बचें, पानी की बर्बादी न करें और सूखी व सादगीपूर्ण होली मनाएं।

युवाओं से विशेष अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नशा, जबरदस्ती रंग लगाना और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें। होली के उत्सव में प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

अंत में उन्होंने कहा कि शांति, सौहार्द और सद्भाव के साथ मनाई गई होली ही सच्चे अर्थों में खुशियों और एकता का संदेश देती है।