सारंगढ़–बिलाईगढ़। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वर्तमान में भाजपा नगर मीडिया प्रभारी रहे रवि तिवारी को सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले का नया जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है,और साथ ही सह मीडिया प्रभारी के रूप में ओमकार केशरवानी को भी बनाया गया है।प्रदेश के भाजपा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई। रवि तिवारी लंबे समय से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और विभिन्न कार्यक्रमों, अभियानों व जनसंपर्क गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।जिला भाजपा पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संवाद क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति के बाद रवि तिवारी ने शीर्ष नेतृत्व तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार प्राथमिकता रहेगा। जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सारंगढ जिले के समस्त पत्रकारों ने भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए रवि तिवारी को बधाई दी है








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न