बालोद।
भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा में माधवन डोंगरे को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद डौंडी मंडल सहित जिले के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
भाजपा डौंडी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डोंगरे को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक, रामनारायण धनकर, मोहितिन चौरका, संजीव मानकर, जितेंद्र धनकर, अनिल निर्मलकर, रेखा चौहान सहित कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि डोंगरे की सक्रियता से अनुसूचित जाति मोर्चा के साथ-साथ संगठन को भी मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में की गई है, जिसमें प्रदेश स्तर के नेताओं की भी भूमिका रही है।
इसी क्रम में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर अन्य पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। जिसमें महामंत्री हिंसा राम साहू, महामंत्री महावीर ठाकुर, भुखऊ राम साहू और दिनेश अग्रवाल शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा लगातार विभिन्न वर्गों के माध्यम से अपने संगठन का विस्तार कर रही है। बालोद जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं, ऐसे में भाजपा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले समय में यह रणनीति कितनी प्रभावी साबित होती है, यह देखना दिलचस्प होगा |








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न