डौंडी – 7 मार्च को गोंडवाना समाज ब्लाक डौंडी की एक अहम बैठक गोंडवाना भवन डौंडी में आयोजित की गई, जिसमें समाज के 17 सर्किल प्रमुख, गांव प्रमुख एवं ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में समाज हित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण और कड़े निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब गोंडवाना समाज में जन्म संस्कार, विवाह संस्कार और मृत्यु संस्कार में मांस और मदिरा पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इन तीनों संस्कारों में अब केवल सादा भोजन ही परोसा जाएगा। यदि कोई इस नियम का पालन नहीं करेगा तो घर प्रमुख, गांव प्रमुख और सर्किल प्रमुखों को भी सामाजिक दंड देना होगा।

इसके अलावा विवाह संस्कार में अनावश्यक बर्तन टीकना और विवाह मंडप में कपड़ा बांटना भी प्रतिबंधित किया गया है। विवाह की सभी रस्में मंडप में ही सम्पन्न कराना अनिवार्य होगा। तीनों संस्कारों में डीजे और तेज बाजे पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सगाई या लड़की पसंद करने के बाद विवाह तोड़ना आसान नहीं होगा। ऐसा करने पर सामाजिक दंड का प्रावधान रखा गया है। मृत्यु संस्कार में मृतक के शरीर पर परिजनों के अलावा अन्य सामाजिक लोग कपड़े की जगह इच्छानुसार राशि अर्पित कर सकते हैं। साथ ही चौवथिया, डारा झराना और पीयर धोवाना जैसी परंपराओं पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि अगली बैठक में डौंडी ब्लाक में समाज के किसी भी व्यक्ति द्वारा शराब का निर्माण और संग्रह न करने पर निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष मोहन हिडड़को, ब्लाक अध्यक्ष आत्माराम कौड़ो, कर्मचारी-अधिकारी संभागीय अध्यक्ष श्यामसिंह कौड़ो, मुख्य सलाहकार भोलाराम नेताम, ऑडिटर सोमेस सोरी, तुलेश्वर हिचामी, साधना सोरी, अर्जुन कुमेटी, धन्नूनु नुरुटी, अमाय नुरुटी, सूरज दर्रो, विरेंद्र मंडावी, चंदन मंडावी, राम भरोस दर्रो, अजब टेकाम, नेमसिंह, महेश नुरुटी, नरेश धुरवा, भोज नेताम, रुधन धुरवा, हृदय राम कोवाची, मानसिंह दरपट्टी, आत्माराम तारम, लीलाबाई सहित सर्किल अध्यक्ष एवं अनेक गांव प्रमुख उपस्थित रहे।








More Stories
बालोद जिला सेन समाज का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न, 14 अप्रैल को दल्लीराजहरा में भव्य रूप से मनाई जाएगी सेन जयंती
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उमेश कुमार सेन ने दी शुभकामनाएं, नारी शक्ति को बताया राष्ट्र निर्माण की आधारशिला
सारंगढ़ ब्रेकिंग न्यूज,,, तालाब किनारे पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में सनसनी