सरायपाली : गोपाल लहरिया
महासमुंद जिला के सरायपाली जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पैकिंन का मामला है जहा इन दिनों भीषण गर्मी के वजह से बोरवेल का जलस्तर नीचे गिरने से ग्रामीण अंचलों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है ऐसे में सरायपाली जनपद मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर की दूरी में बसा ग्राम पैकिंन के डीपापारा मोहल्ले वासियों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है l
दरअसल पैकिंन के डीपापारा मोहल्ले में एक शासकीय बोरवेल है जो काफी महीनों से खराब पड़ा हुआ है यहां के ग्रामीण इस तपती धूप में भी बर्तन लेकर 2 किलोमीटर पैदल चलकर पेयजल की पूर्ति करने के लिए और अपने दैनिक जीवन के क्रियाकलापों को पूरा करने के लिए बेबस नजर आ रहे हैं ग्रामीण,जहां महिलाओं के साथ पुरुष भी अपने सभी कामकाज को छोड़कर सुबह और शाम के लिए पानी भरने में जुट जाते हैं,ग्रामीणों का कहना है की गांव के सरपंच,सचिव को बार-बार अवगत कराने के बाद सिर्फ आश्वासन मिलाता है और हालात जस के तस बना हुआ है।









More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न