सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के झीलगीटार क्षेत्र के जंगल में शिकारियों का आतंक सामने आया है। जानकारी के अनुसार अज्ञात शिकारियों ने जंगल में घुसकर एक सांभर का शिकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मौके से भारी मात्रा में सांभर का मांस के अवशेष बरामद किया।
बताया जा रहा है कि शिकारियों ने जंगल के भीतर सांभर का शिकार कर उसके मांस को ठिकाने लगाने की कोशिश की थी, लेकिन कुछ अवसेस बचने से वन विभाग को इसकी भनक लग गई। टीम ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शिकारियों की तलाश तेज कर दी गई है। जंगल में लगातार गश्त बढ़ा दी गई है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल वन अमला ने ट्रेनर डॉग को लेकर आरोपियों की धर पकड़ मे लग गई है


More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश