सारँगढ -जिला चिकित्सालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रत्येक बुधवार को जिला मेडिकल बोर्ड के द्वारा दिव्यागों का जाँच कर दिव्याग प्रमाण पत्र बनाया जाता है। जिसमें जिला भर से दिव्यांग लोग प्रमाण पत्र बनवाने आते हैं। अराधना रुरल हेल्पेज फाउंडेशन सारंगढ़ ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग प्रदान किया, साथ ही साथ सभी दिव्यांगजनों को संस्था द्वारा फल बितरण भी किया गया। डॉ. रूपेश पटेल हड्डी विशेषज्ञ, डॉ. अनुप अग्रवाल नाक, कान, गला विशेषज्ञ, डॉ. सुरेश खूंटे मेडिसीन, डाँ. प्रितम कुर्रे नेत्र विशेषज्ञ, संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर इन्द्रजीत मनहर, सहयोगी प्रमोद्र चन्द्रा, निहाल केशरवानी डोमन चन्द्रा, समाज सेवी अब्बास अली और दिव्यांग जन उपस्थित रहे।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न