बालोद। आगामी ग्रीष्म ऋतु में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने जिले में जल प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि गर्मी के मौसम में सभी नागरिकों को पेयजल एवं निस्तार के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से जल संग्रहण या अवैध कनेक्शन के माध्यम से जलापूर्ति को बाधित न करे। ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है।
आदेश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, तहसीलदार तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की संयुक्त टीम निगरानी करेगी। वहीं नगरीय क्षेत्रों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा नगर पालिका और नगर पंचायत अधिकारियों की संयुक्त टीम जलापूर्ति व्यवस्था पर नजर रखेगी।
प्रशासन द्वारा गठित समितियां नियमित रूप से जिले में पेयजल एवं निस्तार के लिए जल उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा करेंगी। यदि कोई व्यक्ति या संस्था अवैध रूप से जल संग्रहण करते हुए पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह