बालोद।
जिला बालोद कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी एवं बालोद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। संगठन विस्तार के तहत धर्मेन्द्र कुमार रामटेके को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस नियुक्ति पर ग्राम तरौद सेक्टर अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, उदे राम रावटे, गोपेन्द्र कौशिक, नेतराम निषाद, रामचंद्र निषाद, संतोष साहू, जीवन भुआर्य, तिलक भुआर्य, अमरुत निषाद, कृष्णा राणा, नकुल यादव, ईश्वर पटेल, मनी राम विश्वकर्मा, लीलाधर यादव, सुरेंद्र निषाद, टोमन मारकंडे, छगन बघेल एवं सुरेंद्र यादव सहित कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही।
इस अवसर पर संजारी बालोद विधायक संगीता भैया राम सिन्हा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिन्हा तथा विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार किया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में कांग्रेस और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करेगी।








More Stories
ग्रामीण में 45 दिन, शहर में 25 दिन बाद ही होगी गैस की ऑनलाइन बुकिंग
अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही में सम्पन्न, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
सौंदर्यीकरण कार्य बना मुसीबत, वार्ड 19 के लोग बदबू और मच्छरों से परेशान