बालोद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण इकाई है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को सक्रिय रहकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में टीनेश्वर बघेल (जिला उपाध्यक्ष भाजपा बालोद),
टी.आर. डहरे (जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा बालोद), अशवन बारले (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा छत्तीसगढ़),
कांति सोनेश्वरी (सभापति जिला पंचायत बालोद),
युवराज मारकंडे (मंडल अध्यक्ष गुण्डरदेही), हेमलता देशलहरे,
महामंत्री अनिल डाहरे,
जयलाल मालेकर, सेवक महिपाल, माधवन डोंगरे
सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, समाज के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।








More Stories
ग्रामीण में 45 दिन, शहर में 25 दिन बाद ही होगी गैस की ऑनलाइन बुकिंग
सौंदर्यीकरण कार्य बना मुसीबत, वार्ड 19 के लोग बदबू और मच्छरों से परेशान
ब्लॉक कांग्रेस का विस्तार, धर्मेन्द्र रामटेके बने कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई