बालोद। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में अपर कलेक्टर अजय किशोर लकड़ा द्वारा एलपीजी एजेंसी संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस सिलेंडर की आपूर्ति, ऑनलाइन बुकिंग नियम और स्टॉक की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में गैस सिलेंडर का स्टॉक पर्याप्त है, लेकिन उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार बुकिंग करने से वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को सुधारने के लिए नया नियम लागू किया गया है।
नए निर्देश के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन बाद और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन बाद ही ऑनलाइन गैस बुकिंग कर सकेंगे। निर्धारित अवधि से पहले की गई बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिला खाद्य अधिकारी तुलसी ठाकुर ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यालय और गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें तथा बिना बुकिंग के किसी को भी सिलेंडर न दें। घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही खाद्य विभाग की टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर घरेलू सिलेंडर का गलत उपयोग मिलने पर सिलेंडर जब्त किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ता निर्धारित समय के बाद ही बुकिंग करें, ताकि सभी को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।








More Stories
अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला स्तरीय परिचयात्मक बैठक भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही में सम्पन्न, जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने संगठन मजबूती पर दिया जोर
सौंदर्यीकरण कार्य बना मुसीबत, वार्ड 19 के लोग बदबू और मच्छरों से परेशान
ब्लॉक कांग्रेस का विस्तार, धर्मेन्द्र रामटेके बने कोषाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई