सारंगढ़// सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लाक मे एक ही दिन मे दो आगजनी की घटना घटी एक कटेंली स्थित राइस मिल तो दूसरा दहिदा आपको बता दे ग्राम पंचायत दहिदा के आश्रित गांव नावापारा निवासी छाया लाल माली,पिता टेंगनू माली,के घर मे कल दिनांक 13 मार्च 2026 के करीबन 11 बजे के आस पास अचानक भीषण आग लग गई थी घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई घर मे आग उस वाक़्त लगी जब घर मे कोई नहीं थे सब दूसरे गांव गए हुए थे
घर मे अकेला उसके बेटा था जो खेत गया हुआ था
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद भी भुजा नहीं पाए घटना में घर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हों गई आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाई है घर में आग की शुरुआत कहां से हुई इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन आग एका-एक पूरे घर में फैल गई जिसे बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करना पड़ा है घर में लगी इस आग ने विकराल रूप ले लिया घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया घटना की जानकारी संबंधित विभागों को भी इससे अवगत कराया गया ताकि पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मिल सके।


More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह