सारंगढ़-बिलाइगढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल की अनुशंसा और अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के मार्गदर्शन में अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र रात्रे ने नई टीम का ऐलान किया है। इस नई कार्यकारिणी में मनोज बसन्त को भेड़वन गुडेली मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में हुई घोषणा पार्टी के अनुसार, यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के कुशल मार्गदर्शन में की गई हैं। साथ ही, संभाग प्रभारी रामू रोहरा और जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल के निर्देशों का पालन करते हुए जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है।
मनोज बसन्त अजा मोर्चा भेड़वन गुडेली मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के भाजपा नेताओं और मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। समर्थकों का कहना है कि उनकी सक्रियता से आगामी समय में संगठन को मंडल के कोने-कोने में विस्तार मिलेगा।
अपनी नियुक्ति पर मनोज बसन्त ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा और अनुसूचित जाति समाज को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश