March 14, 2026

कन्या शाला घरघोड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें

घरघोड़ा : शास. कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया | अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित से संबन्धित क्विज,पहेली,प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जाकर उन्हें प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से पुरुस्कृत भी किया गया | कार्यक्रम आयोजित करने का प्रमुख उदेश्य छात्राओं के मध्य गणित विषय के प्रति अभिरूचि जागृत करना था | प्रधानपाठक अखिलेश कुमार मिश्रा ने दैनिक जीवन मे गणित विषय की महत्ता एवं उसके उपयोगिता पर सार्थक जानकारी प्रदान की वहीं व्याख्याता संतराम साहू ने गणित विषय पर रोचक जानकारी विचारों को साझा किया |शिक्षक विजय पंडा ने पाई से संबंधित जानकारी देते हुए गणितीय सवाल पूछे एवं कार्यक्रम का गणितीय विषय को लेकर सफल संचालन एवं आयोजन करते हुए दैनिक जीवन मे गणित की भूमिका पर प्रकाश डाला | आँचल भोय एवं मुस्कान कुम्हार ने सर्वाधिक प्रश्नों को हल कर एवं गणितीय क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाते हुए पुरुष्कार प्राप्त किया | शिक्षिका निवेदिता सिंह ने अपने गणितीय विचारों को लेकर छात्राओं के मध्य विचार व्यक्त किया | उक्त कार्यक्रम मे समस्त छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता प्रदान की एवं गणित की कई मूल विन्दुओं को समझते हुए गणित विषय के प्रति रूचि प्रगट किए |इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षा का वातावरण निर्मित होगा जो आवश्यक एवं महत्वपूर्ण है | छात्राओं ने विविध माध्यमों से गणित विषय संवंधित अपनी भावनाओं को व्यक्त किया |