सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला में रविवार देर रात एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई। एक हफ्ते के अंदर 3 आगजनी की घटना अब तक सामने आ चुके है ऐसे सावधानी बरतने की जरुरत नजर आ रही है आपको बता दे इस बार बरमकेला स्थित केक एंड क्रीम स्वीट सेंटर में अचानक आग लग गई, जिससे दुकान में रखी मशीनें और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात में दुकान से धुआँ और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की घटना में दुकान में लगी महंगी मशीनें, काउंटर और अन्य सामान जल गए, जिससे लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
इस घटना के बाद लोगों में प्रशासन को लेकर नाराज़गी भी देखने को मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में पर्याप्त फायर ब्रिगेड वाहन की सुविधा नहीं है। अगर समय पर दमकल वाहन उपलब्ध होता तो नुकसान कम हो सकता था।
फिलहाल घटना की सूचना प्रशासन को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।


More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश