March 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज बड़ा चालक था शराब तस्कर नाव से करता था शराब तस्करी,, पुलिस ने धर दबोचा

खबर शेयर करें

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब खरीदी बिक्री,परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशित करने पर अति0 पुलिस अधीक्षक  निमिषा पाण्डेय , उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व मे उड़ीसा से नाव में शराब तस्करी कर रहे एक आरोपी को सरिया पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 16/03/2026 को दौरान पेट्रोलिंग सूचना मिला कि महानदी में नाव में एक व्यक्ति भारी मात्रा में महुलपाली घाट उड़ीसा से शराब लेकर ग्राम तोरा की ओर रहा है कि सूचना मिलने पर मुखबिर के बताए स्थान महानदी घाट किनारे ग्राम तोरा में एक व्यक्ति नाव में आते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम वीरेंद्र माझी पिता कीर्तन माझी उम्र 32 वर्ष सा महुलपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगडा उड़ीसा का होना बताया।जिसके कब्जे में नाव में रखे पांच बोरी में 750 पाउच प्रत्येक पाउच में 180 ml भरा हुआ *कुल 135 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 27000* रु मिला।गवाहों के समक्ष महुआ शराब तथा घटना में प्रयुक्त **नाव कीमती 20000 रु कुल कीमती 47000 रु* को जप्त कर आरोपी के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र 52/2026 धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव , प्र0आर0- मोहन गुप्ता,भोजराम नट आरक्षक- दिलीप स्नेही, दिगंबर पटेल,ताराचंद लक्ष्मी पटेल,सूरज सिदार और समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।