बालोद।
जिला सेन समाज बालोद द्वारा 17 मार्च 2026 को जिला स्तरीय महिला सम्मेलन एवं जिला महिला सेन समाज के चुनाव कार्यक्रम का भव्य आयोजन टाउन हॉल, दल्ली रोड (जिला अस्पताल के पास) में अत्यंत शानदार एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिलेभर से बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाजजनों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम उत्साह, एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक बन गया।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि के रूप में
मोना सेन (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कौशिक (जिलाध्यक्ष, सेन समाज बालोद) ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में
प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद बालोद)
पुनीत सेन (प्रदेश अध्यक्ष, सेन समाज)
श्रीमती निशा सेन (जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव)
श्रीमती ममता सेन (जनपद सदस्य, गुण्डरदेही)
सहित अनेक जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, इकाई अध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

महिला प्रकोष्ठ का चुनाव एवं गठन
सम्मेलन प्रारंभ होने से पूर्व जिला महिला सेन समाज का चुनाव निर्वाचन अधिकारी जगन कौशिक एवं लोकेश कौशिक द्वारा सर्वसम्मति (मनोनयन) के आधार पर संपन्न कराया गया।
सभी ब्लॉकों से कुल 16 महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें से 8 पदाधिकारी एवं 8 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
नव-निर्वाचित पदाधिकारी
जिला अध्यक्ष – श्रीमती ममता सेन (पैरी)
सचिव – श्रीमती प्रतिमा कौशिक (छेड़िया)
उपाध्यक्ष – श्रीमती शांति श्रीवास (दल्ली राजहरा)
कोषाध्यक्ष – श्रीमती इन्दु भारद्वाज
सहसचिव – श्रीमती टेमिन सेन (मटिया)
संरक्षक – श्रीमती संतोषी श्रीवास (पर्रेगुड़ा), श्रीमती भीमेश्वरी शांडिल्य (बोरी)
महामंत्री – श्रीमती रितेश भारद्वाज (कोचेरा)
संगठन मंत्री – श्रीमती सुषमा कौशिक (टटेंगा)
कार्यकारिणी सदस्य
भुनेश्वरी शांडिल्य (लिमोरा), कामिनी सेन (अरकार), हेमलता कौशिक (इरागुड़ा), उर्मिला सेन (कांदुल), हरिता कौशिक (जेवरतला), मेनु सेन (भेंड़ी), डिलेश्वरी सेन (चिखलाकसा), विद्याभारती सेन (दल्ली राजहरा) सहित अन्य का चयन किया गया।

सम्मेलन में 500 से अधिक महिलाओं की ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज की गई।
परिचय सत्र, विचार-विमर्श एवं संगठन विस्तार पर सक्रिय चर्चा हुई। सभी के लिए भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई।
नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता सेन ने समाज को ₹5000 सहयोग राशि देने की घोषणा की।मुख्य अतिथि मोना सेन एवं विशिष्ट अतिथि प्रतिभा चौधरी का समाज द्वारा आतिशबाजी, शाल-श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

महत्वपूर्ण घोषणाएं एवं मांग
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने घोषणा की कि बालोद नगर के एक चौक का नाम संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज के नाम पर रखा जाएगा।समाज द्वारा संतोष कौशिक को केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाने की मांग रखी गई।इस संबंध में मुख्यमंत्री, सांसद, समाज कल्याण मंत्री, भाजपा संगठन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को आवेदन सौंपा गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशेष योगदान देने वाले —
ब्लॉक अध्यक्ष सेतु राम सेन, ब्लॉक सचिव जनक कौशिक, मोहन कौशिक, टुमन कौशिक, इकाई अध्यक्ष तामेश्वर भारद्वाज, नंदू भारद्वाज, बल्ला भारद्वाज सहित अन्य कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उमेंद्र कौशिक एवं समाज के वरिष्ठजनों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।यह आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। सम्मेलन ने सेन समाज में संगठनात्मक एकता, नेतृत्व विकास और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दी। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि समाज में महिलाएं अब नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में सशक्त भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।








More Stories
निःशुल्क स्वास्थ्य ओपीडी शिविर का आयोजन 25 मार्च2026 दिन बुधवार को सारंगढ़ में
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे का औचक निरीक्षण, रेशम एवं उद्यान विभाग में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
साल्हेओना में बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन