बालोद। ग्राम कसही में घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले में थाना डौण्डीलोहारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह रही कि चोरी की घटना को प्रार्थी के ही रिश्तेदार भाइयों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 2,21,000 रुपये के जेवरात एवं 28,500 रुपये नगद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री बोनी फॉस एक्का के निर्देशन में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह एवं स्टाफ द्वारा मामले की बारीकी से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
क्या था मामला
थाना डौण्डीलोहारा के अपराध क्रमांक 88/2025 के तहत प्रार्थी नेमीचंद साहू (36 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01 कसही, जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 20 जून 2025 को परिवार सहित अपने पुराने गांव तिलईवार (जिला राजनांदगांव) गया था।
21 जून को घर लौटने पर देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और आलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे नगदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों से पूछताछ, पूरक बयान तथा साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि चोरी की घटना को प्रार्थी के रिश्तेदार भाइयों ने ही अंजाम दिया था।
बरामद सामान
सोने का लॉकेट
02 जोड़ी सोने के झुमके
01 मंगलसूत्र
01 छोटा सोने का हार
05 जोड़ी चांदी की पायल
05 चांदी के सिक्के
मोबाइल फोन
₹28,500 नगद
पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न