बालोद। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी बोनीफास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं थाना-चौकी स्टाफ द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
186 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
विगत ढाई माह में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां कुल 20,13,500 रुपये का अर्थदण्ड लगाया गया।
नियम अनुसार
पहली बार अपराध – 10,000 रुपये जुर्माना + 6 माह तक की सजा
दूसरी बार अपराध – 15,000 रुपये जुर्माना + 2 वर्ष तक की सजा
कुल 8009 वाहन चालकों पर कार्रवाई
विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8009 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए कुल 34,81,800 रुपये का चालान किया गया।
बिना हेलमेट चलाने वाले 275 चालकों से 1,40,500 रुपये जुर्माना
नो पार्किंग में खड़े 145 वाहनों से 45,500 रुपये जुर्माना
खतरनाक ढंग से सड़क किनारे वाहन खड़े करने पर धारा 285 BNS के तहत अपराध दर्ज

नेशनल हाईवे में अवैध पार्किंग पर सख्ती
बालोद शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे में सड़क किनारे खतरनाक तरीके से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। ऐसे मामलों में धारा 285 BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की अपील
बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि
शराब पीकर वाहन न चलाएं
बिना हेलमेट दोपहिया न चलाएं
नो पार्किंग में वाहन खड़ा न करें
मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन न चलाएं
नाबालिगों को वाहन न दें
रात में अपर-डिपर का उपयोग करें
मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाएं
पुलिस ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न