सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव न्यायालय का आज उच्च न्यायिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान माननीय प्रधान जज जितेंद्र कुमार जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (वरिष्ठ श्रेणी) पुनीतराम गुरुपंच एवं जिला न्यायिक मजिस्ट्रेट (वरिष्ठ प्रथम श्रेणी) विकसन डेविड लकड़ा ने न्यायालय परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने न्यायालय की विभिन्न व्यवस्थाओं जैसे पेयजल सुविधा, नकल शाखा एवं अन्य विभागों का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अभिभाषक संघ भटगांव के अध्यक्ष फिरितलाल खटकर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों को 2 मांग पत्र सौंपा हैँ जिसमे स्टाप की कमी खासकर नक़ल शाखा और साथ ही अतिरिक्त जिला न्यालय खोलने की मांग रखी गई साथ ही सभी अधिवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सुनीता प्रधान, नरसिंह साहू, प्रभु साहू, विक्रम आदित्य, रूपेंद्र केशरवानी, गेंदराम निराला, जितेंद्र कुमार निराला, रोहित बघेल, जय कुमार टंडन, यशपाल सिंह, जीवन लाल कुर्रे, सुमन तेंदुलाने, अरुणा यादव, रोशन सिदार, विजय साहू, जे.आर. बंजारे एवं जगेश्वर लहरें सहित अन्य अधिवक्ता एवं न्यायालय भटगांव के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह