सरायपाली : गोपाल लहरिया
स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के पत्र आदेश एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद मोहन राव सावंत,डीएमसी कमल नारायण चंद्राकर के दिशा-निर्देशन में तथा वि.ख.शि.अधि. सरायपाली प्रकाशचंद्र मांझी एवं बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय झिलमिला (सरायपाली) में “समर कैम्प” का आयोजन सेजेस सरायपाली के विद्यालय भवन प्राचार्य सेजेस सरायपाली मनोज पटेल एवं प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी,पीएमश्री विद्यालय-झिलमिला के नेतृत्व में हो रहा है।
विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग के साथ उनके पहुंचमुखी विकास के उद्देश्यों के साथ यह समर कैम्प फलीभूत हो रहा है।
इसी तारतम्य में वि.ख.सरायपाली के हुनरमंद नवाचारी व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय-केना एवं वि.ख. बसना के सहा. शि.वीरेन्द्र कर,शास. प्राथमिक विद्यालय-करनापाली के द्वारा इसमें योगदान दिया गया है l विद्यार्थियों में गणित विषय की रुचि जगाने के लिए दृढ़ संकल्पित वीरेन्द्र कर ने वैदिक गणित के सरलतम विधियों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया, लाख से करोड़ तक की संख्याओं के मौखिक योग की विधि से बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था।
इसी बीच बच्चों को प्रोत्साहित करने बीआरसीसी सतीश स्वरूप पटेल एवं प्राचार्य जे.पी.पटेल,सरायपाली का आगमन हुआ।
बीआरसीसी पटेल ने इस कैम्प का लाभ लेने हेतु सभी विद्यार्थियों को शामिल करने की बात प्रधान पाठक सोमदेव तिवारी,पीएमश्री विद्यालय-झिलमिला को कही और व्यवस्था का प्रशंसा करते हुए प्राचार्य मनोज पटेल,सेजेस-सरायपाली का अभिनंदन किया,व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक ने अंग्रेजी भाषा लेखन कौशल “कैलिग्राफी” को बच्चों को अभ्यास कराते हुए प्रत्येक अल्फाबेट से एक तात्कालिक रेखाचित्र बनाकर सबका मनमोह लिया। लेखन कौशल के साथ चित्रकारी के समावेश से विद्यार्थियों में इसे सीखने की ललक दुगुनी हो गई थी। इसके पश्चात् शैलेन्द्र नायक ने “काग़ज की कला” ऑरिगेमी के द्वारा उपयोगी वस्तु “स्टार बाउल” बनाने का अभ्यास कराया, जिसमें बच्चों की सहभागिता सबसे ज्यादा रही। इसमें कुल 28 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज किया।

सभी विद्यार्थियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में सेजेस के व्याख्याता गण महेश नायक, प्रदीप कुमार सेठ, नरेश पटेल, प्रवीण तिवारी, हरीश चौधरी शिक्षक गण श्यामसुंदर दास, आशा शर्मा, गजानंद प्रधान, लायब्रेरियन साकेत राजवाड़े एवम विद्यालय सपोर्ट स्टाफ घासी, केशव, गीति, गोमती की सक्रिय सहभागिता रही।

More Stories
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायगढ़ ने किया डॉ.मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित
कमजोर प्रगति वाले जिलों की विशेष समीक्षा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली वर्चुअल बैठक
डौंडी में अवैध शराब के खिलाफ जनआक्रोश, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन