March 23, 2026

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

कोसीर थाना क्षेत्र का मामला, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – जिले के कोसीर थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ का मामले सामने आया हैँ जिसमे कोसीर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती ने थाना कोसीर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 18 मार्च 2026 की शाम उसकी दो बहनें (दोनों नाबालिग) कोसीर चौक की ओर जा रही थीं। इसी दौरान गांव के कुछ युवक वहां बैठे थे, जिन्होंने लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ करने की कोशिश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय ने ऐसे मामले मे त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश किया जिसमे अति0 पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे को त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया जिसमे आपको बता दे घटना के बाद लड़कियां वहां से किसी तरह घर लौट आईं और पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

इसके बाद 20 मार्च की रात करीब 8 बजे पीड़ित परिवार आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचा। इस दौरान आरोपियों और उनके परिजनों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों लड़कियों और उनके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में लड़कियों को चोटें आईं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इस पुरे मामले मे 4 आरोपियों श्रुति लाल पटेल, विजय पटेल,लल्ले पटेल, भोको उर्फ़ हीरालाल पटेल आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा घटना स्वीकार किए जाने पर 21 मार्च 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें जेल भेजा गया

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनीता नाग बंजारे ,प्रधान आरक्षक चंद्रपाल महंत, आरक्षक अमित दिव्य, प्रदीप रात्रे,धनसाय कुर्रे,गोपाल साहु का विशेष योगदान रहा ।