March 24, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला में हो रहे अवैध फ्लाई-एस डंपिंग, माफिया के ऊपर कार्यवाही के लिए कलेक्टर को भीम आर्मी द्वारा ज्ञापन सौंपा गया

खबर शेयर करें

सारँगढ बिलाईगढ़-भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के तत्वधान में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में अवैध”फ्लाई एस”डंपिंग माफियाओ के ऊपर कार्यवाही करने के लिए जिलाधीश महोदय जी के नाम से जन समस्याएं जैसे मांगों को लेकर जिला उपाध्यक्ष अमित जायसवाल जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया. जिसमे भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मनिंदर सिंह आजाद, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष खगेश निराला, जिला उपाध्यक्ष अमन प्रेमी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील अनंत, जिला कार्यकारणी सदस्य अभिषेक आजाद, यूकेश सुमन, हेमंत रात्रें, गजराज जांगडे, यशवंत निराला, भूपेंद्र चौहान, लक्ष्मेंद्र महंत, राजू चौहान, राकेश बर्मन, आशीष निराला एवं पूर्व ब्लॉक उपाध्यक्ष शिव भारती, राहुल, चंदन साहू, राजेश बर्मन, एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे.
मांगे निम्न प्रकार से हैं.

1- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र- 2026 में माननीय सारंगढ़ विधायक उतरी जांगडे जी द्वारा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, नगरपालिका परिषद सारंगढ़ अंतर्गत कुटेला के पुराने पत्थर खदानों में अवैध फ्लाई-एस डपिंग के बारे में विधानसभा सत्र में सवाल भी पूछा गया था और माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी द्वारा उसके जवाब में कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही गई थी | उसके बावजूद भी अवैध फ्लाई-एस डपिंग नहीं रुक रहा हैं जिससे क्षेत्र में अनियमित प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा और उस अवैध फ्लाई-एस डपिंग के धूल से आम जन आय दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे है अतः इस अवैध डंपिंग के ऊपर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करें|
2- जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ क्षेत्र में हो रहे सभी अवैध “फ्लाई-एस ” के डंपिंग पर विधिवत् कार्यवाही किया जाए.
3- ओवरलोड “फ्लाई-एस ” के सभी वाहनों के ऊपर कठोर कार्यवाही किया जाएं क्योंकि ओवरलोड के कारण सड़को पर “फ्लाई-एस ” गिरता हैं और उसके वज़ह से सड़क दुर्घटना जैसे घटना होते हैं .

आर्टिकल 21(3) के अनुसार स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है जिसका हमन भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ बिल्कुल सहन नहीं करेगा .

यदि जिला प्रशासन हमारी जन समस्याएं मांगो को लेकर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं करता हैं तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा सड़क में उतकर आंदोलन करने में बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी.