सरायपाली : गोपाल लहरिया
महासमुंद जिले के सरायपाली जनपद से लगभग आठ किलोमिटर दूरी पर ग्राम पैकिंन है जहां के डीपापारा मोहल्ले में पानी की बहुत परेशानी थी l
इस मोहल्ले के निवासी महिला हो या पुरुष अपने सब कामों को छोड़कर प्रति दिन सुबह और शाम को दो किलोमीटर दूर इस भीषण गर्मी में पैदल चलकर पेयजल की पूर्ति करने को मजबूर थे l
पेयजल की गंभीर समस्या को ग्रामीणों ने हमे अवगत कराया और समाचार में प्रकाशित किया जिसे देखकर संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए आज सुबह से ही सरायपाली से आठ किलोमिटर दूर पैकिंन के डीपापारा मोहल्ले में निवासरत ग्रामीणों के लिए निःशुल्क शुद्ध पेयजल टैंकर के माध्यम से किया व्यवस्था किया और वही अपने बीच मोहल्ले वासियों में पानी का टैंकर को देखकर सभी के चेहरे खिल गए l
वहीं पैकिंन के डीपापारा के मोहल्ले वासियों ने समाचार में प्रकाशित करने के लिए और संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल का पेयजल को टैंकर के माध्यम से पूर्ति करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किए l
इस संबंध में संगम सेवा समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल का कहना है की जब तक पैकिंन के डीपापारा मोहल्ले में पानी की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक वहां पानी की पूर्ति संगम सेवा समिति द्वारा किया जाएगा और निरंतर सभी नागरिकों के समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते रहेंगे l








More Stories
छत्तीसगढ़ मे 43 आईएएस अधिकारियो का ट्रांसफर,,,, सारंगढ़ कलेक्टर बदले गए || देखे पूरी सूची
बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न