बालोद जिले में सेन समाज के सेवाभावी साथियों ने एक बार फिर मानवता और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए लगातार पांचवीं बार बेसहारा वृद्धों एवं अनाथ बच्चों के लिए निःशुल्क हेयरकट और दाढ़ी कटिंग का सेवा कार्य किया। यह सेवा इकाई केंद्र करहीभादरा के सेलून संघ के अध्यक्ष ऋषि भारद्वाज, सचिव सूरज कौशिक, कोषाध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज तथा अध्यक्ष भुवन शांडिल्य के नेतृत्व में संपन्न हुई।
सेवाभावी टीम ने वृद्धाश्रम में रह रहे असहाय बुजुर्गों और “घरौंदा” अनाथालय के बच्चों की निःस्वार्थ भाव से सेवा की। इस दौरान केवल बाल और दाढ़ी कटिंग ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों और बच्चों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें अपनापन और सम्मान का एहसास भी कराया गया, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

सेन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सेतुराम शांडिल्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सेवा और संवेदना ही समाज की असली पहचान है, और इस प्रकार के कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं।
जिला सेन समाज बालोद के मीडिया प्रभारी उमेश कुमार सेन ने बताया कि सेन समाज हमेशा से जनसेवा के कार्यों में आगे रहा है और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समाज के साथी लगातार इस तरह के कार्यक्रम करते रहेंगे।
सेन समाज बालोद ने सभी सेवाभावी साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में एकता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सेवा का संदेश देते हैं।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह