डौंडी/बालोद (छत्तीसगढ़)।
ग्राम खलारीपारा (लिमऊडीही) में समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में ग्रामीणों ने एक सराहनीय और जागरूक पहल की है। गांव के लोगों ने मिलकर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसकी सूचना विधिवत रूप से डौंडी थाना प्रभारी को भी दे दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। 26 मार्च 2026 से शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
अभियान के तहत गांव में जन-जागरूकता रैली, विचार गोष्ठी, पोस्टर-बैनर प्रदर्शन और सामूहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खास बात यह है कि सभी गतिविधियों को शांतिपूर्ण तरीके से और सामाजिक समरसता बनाए रखते हुए संचालित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही, कानून-व्यवस्था का पूरा ध्यान रखने की बात भी ग्रामीणों ने कही है।
इस पहल को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। समिति में पुरुष वर्ग से गैंदालाल साहू (अध्यक्ष), मानमंशा राम नेताम (उपाध्यक्ष), सुनील कोरेटी (सचिव), पुरुषोत्तम अंघारे (कोषाध्यक्ष), पुनाराम साहू, अशवन यादव, नोहर कोलियारा, संतूराम यादव, अनिल कोरेटी, हेमलाल यादव, राजेश साहू, हेमंत अघारे, मकुंद ध्रुव, हीरा सिंह नेताम, हीरा सिंह ध्रुव तथा महिला वर्ग से सोना बाई अंधारे (अध्यक्ष), चंपी कोलिहारा ( उपाध्यक्ष), चमेली बाई, सुमित्रा कोलिहारा, सुशीला ध्रुव, अनीता अंधारे, ममता दुग्गा, छबी भूआर्य, दानेश्वरी कोरेटी, हीरो बाई यादव, सत्यवती साहू, सुरेखा मंडावी, विमला नेताम सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि इस अभियान को संज्ञान में लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि यह पहल और अधिक प्रभावी बन सके।
गांव की यह पहल न केवल स्थानीय स्तर पर बदलाव की शुरुआत है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है—जब समाज खुद जागरूक होता है, तो बदलाव तय होता है।








More Stories
सारंगढ़ भाजपा नगर मण्डल दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु संस्कार समर कैंप का हुआ शुभारंभ,आयोजन का 9 वां वर्ष
मरसकोला में गोंडवाना गोंड समाज का वार्षिक अधिवेशन संपन्न, शिक्षा और सामाजिक एकता पर जोर