बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पति राजेश साहू ने गमछा से पत्नी कुंती साहू का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी द्वारा शराब पीने और काम नहीं करने को लेकर ताना मारने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह