सरायपाली/सागरपाली : खबर निरीक्षण ( गोपाल लहरिया )
महासमुंद जिले के सरायपाली लोक निर्माण विभाग(PWD)के अंतर्गत ग्राम कापुडीह से बोरमलीहाडीपा,बिरसिंगपाली में नए सड़क मार्ग जो 2.5 किलोमीटर में बन रहे डामर रोड निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कापुडीह से बोरमलीहाडीपा,बिरसिंपाली मार्ग पर नए सड़क निर्माण के दौरान सामग्री का उपयोग निर्धारित मात्रा में नहीं किया जा रहा है एवं ग्रामीणों का कहना है कि जहां सड़क निर्माण में रोलर का पर्याप्त उपयोग होना चाहिए वहां इसका उपयोग कम किया जा रहा है और डामर की परत भी सही तरीके से नहीं डाली जा रही है,इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि सड़क से जुड़े पुल निर्माण में भी लापरवाही बरती गई है।
पुल को डस्ट और बजरी से तैयार किया गया है,जो पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है।
इसके अलावा टर्निंग पॉइंट पर सुरक्षा के लिहाज से टर्निंग वॉल बनाने की बात कही गई थी,लेकिन उसे सड़क के नीचे बना दिया गया,जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।
सड़क के किनारे स्थित तालाब के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया है,जबकि इसकी आवश्यकता थी।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दौरान मिट्टी कटाव से सड़क को नुकसान पहुंच सकता है और वहीं सड़क किनारे पीपल का पेड़ भी झुका हुआ है,जिसकी डालियां सड़क के ऊपर तक फैल गई हैं,जिससे बड़े वाहनों के आवागमन में खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बोरमलीहाडीपा में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण प्रस्तावित था,लेकिन उसका निर्माण कार्य भी नहीं किया गया है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की,लेकिन अब तक कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।
गांव के बुजुर्गों और जनप्रतिनिधियों ने अनुविभागीय अधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए,साथ ही साथ ही सड़क निर्माण कार्य को मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए,ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और टिकाऊ सड़क सुविधा मिल सके।








More Stories
गौ सम्मान आह्वान अभियान: बालोद में जनभावनाओं का उभार, शहर से गांव तक गूंज
25 दिनों से बंद पड़ी सोलर पानी टंकी, ग्रामीण बूंद-बूंद को तरसे
बालोद में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला: इंस्टाग्राम पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार