April 14, 2026

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती: सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटे गए फल

खबर शेयर करें

सारँगढ-बिलाईगढ़। भारतीय संविधान के शिल्पी और भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़े ही हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों के बीच फल वितरण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सेवा के साथ मनाई गई जयंती
मंगलवार को बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उन्हें ताजे फल वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाबा साहब के मानवतावादी संदेश और उनके सेवा के सिद्धांतों को आत्मसात करना रहा। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने मरीजों का हाल-चाल जाना और उन्हें जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इनकी रही मुख्य उपस्थिति
फल वितरण के इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। गोडम स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी श्री ओमप्रकाश कुर्रे और डॉ. गीता मनहर ने स्वयं वार्डों का दौरा किया और मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान अस्पताल का स्टाफ भी सेवा कार्य में सक्रिय नजर आया।
बाबा साहब को किया नमन
श्री कुर्रे ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर समाज के वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी। उनके विचार आज भी हमें समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं श्री गीता मनहर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा भी मानवता की सेवा का एक बड़ा माध्यम है, और आज के विशेष दिन पर मरीजों के बीच खुशियां बांटना गर्व की बात है।
अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। जिले के अन्य हिस्सों में भी बाबा साहब की जयंती पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया