सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर उनका जन्मोत्सव मनाया और समाज के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेन सहित मिष्ठान भेंट कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। इस पहल ने न केवल बच्चों को प्रोत्साहित किया, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ाया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं सहायकों के समर्पण की सराहना की, जो विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब अंबेडकर के जीवन और उनके विचारों पर भी प्रकाश डाला गया। उनके संघर्ष, शिक्षा के प्रति समर्पण और समानता के सिद्धांतों को याद करते हुए उपस्थित लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेश अजगल्ले ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हमें यह सिखाता है कि शिक्षा और समान अवसर के माध्यम से समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाया जा सकता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे खिलेश साहू जिला उपाध्यक्ष,गुणसागर साहू जिला कोषाध्यक्ष,डोरीलाल चंद्रा जिला मीडिया प्रभारी,अक्षत स्वर्णकार नगर मंडल अध्यक्ष,मोक्ष यादव सोशल मीडिया प्रभारी,आशुतोष गोस्वामी,भविष्य नामदेव,नानू चौहान,अभिनव ठाकुर, ताशू यादव, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह