April 24, 2026

कोसीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

सारंगढ़-बिलाईगढ़ – थाना कोसीर क्षेत्र में आबकारी एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोसीर के अपराध क्रमांक 01/2020 में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत आरोपी खगेश्वर रत्नाकर (29 वर्ष), निवासी जोगेसरा, थाना सरसीवा पिछले कई वर्षों से फरार था।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर आरोपी के संभावित ठिकाने पर घेराबंदी कर दबिश दी गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के दिशा निर्देश पर sdop स्नेहिल साहू ने थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे को टीम गठित करने को कहा जहाँ थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने अहम भूमिका निभाई। साथ ही प्रधान आरक्षक मनिजर सिदार एवं आरक्षक धनसाय कुर्रे, सुरेश कुमार बर्मन और प्रदीप रात्रे का विशेष योगदान रहा।