कलेक्टर से की गई नए बोर खनन की मांग, ग्राम पंचायत लिंजिर ने सौंपा ज्ञापन
सारंगढ़-बिलाइगढ़। जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लिंजिर के आश्रित ग्राम रोहिनापाली में भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहरा गया है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में कराया गया बोर पूरी तरह से सूख चुका है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द नया बोर खनन कराने की गुहार लगाई है।

मिशन फेल नल तो लगे पर जल गायब
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्त्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ के तहत गांव में बोर खनन का कार्य किया गया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन वर्तमान में जलस्तर गिरने के कारण बोर ने पानी देना बंद कर दिया है। नल-जल योजना ठप होने से गांव में हाहाकार मचा हुआ है। मवेशियों और दैनिक निस्तारी के लिए तो दूर, पीने के साफ पानी का भी इंतजाम करना मुश्किल हो गया है।
पंचायत ने लिखा कलेक्टर को पत्र लिंजिर सरपंच रामभरोस खड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि रोहिनापाली में जल जीवन मिशन का बोर सूख जाने से आम जनता को भीषण पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तत्काल नया बोर खनन कराया जाना आवश्यक है।”
ग्रामीणों में आक्रोश
इस समस्या को लेकर राम भरोस खड़िया,कार्तिक पटेल, नरहरी सारथी, किशोर, कैलाश, सोमनाथ, सत्यनंद यादव ,रूपेंद्र पटेल, रविलाल सिदार, पैक राम पटेल, सहित दर्जनों ग्रामीणों कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौपा । ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी की व्यवस्था नहीं की गई, तो उन्हें उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।वर्तमान में गांव के लोग दूर-दराज के खेतों में स्थित निजी बोरवेल या झरिया के भरोसे प्यास बुझाने को मजबूर हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।








More Stories
साल्हे में प्रधान पाठक दिगम्बर प्रसाद साहू जी को भावभीनी विदाई दी गई।
ब्रेकिंग न्यूज…बदले गए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के CMHO ,,, नए होंगे
तरौद हाई स्कूल का शानदार प्रदर्शन: 10वीं बोर्ड में 88.46% रिजल्ट, सरपंच ने दी बधाई