बालोद/डौंडी। मेहनत, हौसले और जुनून के दम पर डौंडी नगर की बेटी कुमारी छमीछा रावटे ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उदयपुर में 26 से 28 अप्रैल 2026 तक आयोजित इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए डौंडी नगर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी छमीछा रावटे ने अपनी ताकत और प्रतिभा का लोहा मनवाया।

वार्ड क्रमांक 4 धुर्वापारा डौंडी निवासी, पिता राकेश रावटे की सुपुत्री छमीछा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 112 किलोग्राम डेडलिफ्ट, 40 किलोग्राम बेंच प्रेस और 87 किलोग्राम स्क्वॉट उठाया। कुल 239 किलोग्राम वजन उठाकर उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया।इतना ही नहीं, अपने दमदार प्रदर्शन के चलते छमीछा को ऑल इंडिया स्ट्रॉन्ग वूमेन के खिताब से भी नवाजा गया। यह उपलब्धि केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे डौंडी नगर और छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है।डौंडी नगर लगातार खेल प्रतिभाओं की धरती बनकर उभर रहा है। हाल ही में आगरा में आयोजित प्रतियोगिता में नगर के युवाओं ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं फुटबॉल सहित अन्य खेलों में भी यहां के छात्र-छात्राएं लगातार अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।

छमीछा रावटे की इस जीत से नगर में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रही हैं और छमीछा ने यह साबित कर दिया कि छोटे नगरों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय मंच पर चमक सकती हैं।








More Stories
कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; संस्थागत प्रसव और आयुष्मान कार्ड पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश
मजदूर दिवस पर तरौद पंचायत ने किया श्रमिकों का सम्मान, प्रसाद भोजन के साथ दी शुभकामनाएं
बालोद की शैक्षणिक साख पर बड़ा धक्का: 10 साल में पहली बार टॉप-10 से पूरी तरह बाहर