May 6, 2026

बंगाल, असम और पुडुचेरी बीजेपी ने की बडी जीत हासिल, पवनी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

खबर शेयर करें

बिलाईगढ़ – 04 मई 2026 को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों (विशेषकर पश्चिम बंगाल और असम) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। और बड़ी जीत हासिल की बता दे कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है और 294 सीटों में से 206 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। वही असम (Assam): बीजेपी ने लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ वापसी की है। जहां बीजेपी गठबंधन ने 126 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की। इसी प्रकार पुडुचेरी में भी बीजेपी समर्थित NDA ने जीत दर्ज की। चुनाव के रिजल्ट आते की सोमवार को रात को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के महामंत्री धनेश्वर साहू और नगर पंचायत पवनी के पार्षद करन साहू के नेतृत्व में बस स्टैंड के पास पटाखा फोड़कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

पार्षद करन साहू ने कहा कि भाजपा की ऐतिहासिक जीत और 15 साल के टीएमसी शासन का अंत हुआ है इस जीत को लेकर आगे कहा गया कि यह ‘मोदी मैजिक’ और ‘जनता का विश्वास’ की जीत है आगे कहा कि इस जीत में छत्तीसगढ़ से गए नेताओं की रणनीतिक भूमिका भी अति सराहनीय है। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद नंदलाल साहू, वार्ड क्रमांक 11 से राजेश चौहान और युवा मोर्चा के महामंत्री धनेश्वर साहू, उपाध्यक्ष पंकज दास, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता यज्ञ कुमार, मीडिया प्रभारी रोशन दास, सतीश साहू, जयंत साहू, राजकमल यादव, देवराज साहू, ललित साहू, छोटू साहू एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।