कोसीर – कोसीर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिघनपुर स्थित मिरौनी बैराज में इन दिनों हजारों की संख्या मे लोगो की भीड़ उमड़ रही है जहाँ हर वक्त कोई ना कोई घटना या हादसा होने का डर बना रहता है उसके लिए लगातार कोसीर पुलिस और प्रशासन जनता से सावधानी बरतने की अपील किया जा रहा कल ही DJ बजाने पर और किसी तरह से लापरवाही करने पर कार्यवाही तक की चेतावनी दी गई थी लेकिन आज एक दुखद खबर सामने आ रही हैँ और जहाँ अचानक एक व्यक्ति की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भरत लाल देवागन (65 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, सारंगढ़ के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही कोसीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
घटना के बाद से बैराज क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। और लगातार अपील भी कर रही हैँ की सावधानी बरते

More Stories
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,उमड़ा जनसैलाब
छत्तीसगढ़ पुलिस का ‘साइबर जागृति अभियान, सुनील शर्मा ने QR कोड और ‘सेल्फी फ्रेम’ से की शुरुआत
कन्या शाला घरघोड़ा ने निकाली तिरंगा यात्रा ; छात्राओं ने थामा तिरंगा दिया स्वच्छता का संदेश