बीमार नाना की देखभाल कर रहे दो नन्हे बच्चों ने जीता सबका दिल
सारंगढ़ – बच्चों को दिए गए अच्छे संस्कार विकट परिस्थितियों में भी नजर आते हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला नजारा गोड़म प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में पुरुष वार्ड में देखने को मिला, जहाँ दो मासूम बच्चे—बबु और सोमू—अपने बीमार नानाजी की सेवा में मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

गोड़म अस्पताल के बिस्तर पर उपचाराधीन अपने नानाजी के पास बैठे ये दोनों बच्चे न सिर्फ उनका हौसला बढ़ा रहे हैं, बल्कि इस उम्र में भी ईमानदारी और सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं। वार्ड में मौजूद अन्य मरीज और स्वास्थ्य कर्मी भी बच्चों के इस समर्पण और प्यार को देखकर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह