सारंगढ़-बिलाईगढ़।
छत्तीसगढ़ शासन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार जिले में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के कैंसर) से किशोरियों को बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज गोड़म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य अमले ने सजगता दिखाते हुए 17 किशोरियों का सुरक्षित और सफल टीकाकरण किया।शिविर की सबसे खास बात यह रही कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस टीके को लेकर जागरूकता देखी गई और बड़ी संख्या में किशोरियों के परिजन खुद उनके साथ केंद्र पहुंचे।अभिभावकों की मौजूदगी ने बढ़ाया हौसला गोड़म प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में इसका बिल्कुल उल्टा और सकारात्मक असर देखने को मिला। शिविर में पहुंचीं सभी किशोरियों के माता-पिता और अभिभावक पूरे समय वहां मौजूद रहे।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता ,मितानिन ने टीकाकरण से पहले उपस्थित परिजनों की समझाया टीका भविष्य में उनकी बेटियों को जानलेवा कैंसर से बचाएगा। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की और अपनी बेटियों को सुरक्षित टीका लगवाया।
क्या है एचपीवी टीका और क्यों है जरूरी?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला एक बेहद गंभीर कैंसर है,
गोड़म पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम (ANM), एमटी (MT) और स्थानीय मिताशिनों के आपसी समन्वय से यह शिविर पूरी तरह सफल रहा। टीका लगाने के बाद सभी बच्चियों को तय समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया। सभी किशोरियां पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं।कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी इस अभियान को और गति देने की तैयारी की जा रही है, ताकि जिले की एक भी किशोरी इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रह जाए।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर आशा निकेतन में वृद्धजनों का हुआ सम्मान
जनपद अध्यक्ष ममता राजीव सिंह समेत अतिथियों ने लिया बुजुर्गों का आशीर्वाद, स्वास्थ्य शिविर में हुआ निःशुल्क परीक्षण
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंगन पहुंचा सेवा संकल्प, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह