May 28, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ भाजपा का डिजिटल विस्तार: सोशल मीडिया जिला कार्यकारिणी घोषित,संगठन को डिजिटल स्तर पर मजबूत करने नई टीम को मिली जिम्मेदारी

खबर शेयर करें


सारंगढ़ बिलाईगढ़-भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सोशल मीडिया जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।नई कार्यकारिणी का गठन संगठन के डिजिटल जनसंपर्क अभियान को गति देने और पार्टी की गतिविधियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया है।
जारी जानकारी के अनुसार यह घोषणा भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी जी की सहमति एवं बिलासपुर संभाग संगठन प्रभारी जगदीश रामू रोहरा जी, जिला संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल जी व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल जी के अनुशंसा से जिला भाजपा सोशल मीडिया के संयोजक चूड़ामणि पटेल ने अपनी सोशल मीडिया टीम की औपचारिक घोषणा की है।


घोषित जिला कार्यसमिति में कुल 11 सदस्यों को शामिल किया गया है। विशेष बात यह है कि इस कार्यसमिति में जिले के सभी मंडलों को प्रतिनिधित्व देते हुए संतुलित रूप से स्थान प्रदान किया गया है।
जो इस प्रकार है- सरिया से मुरलीधर पटेल,बिलाईगढ़ से राजकुमार सोनी,केड़ार से शोभाराम पटेल,सरसीवां से अनिल साहू,पवनी से महेन्द्र जायसवाल,लेन्धरा से वीरेन्द्र पटेल,भटगांव से योगेश केशरवानी,सालर-मल्दा से कुमार पटेल,बरमकेला से खूबचंद पटेल,भेड़वन-गुड़ेली से रमेश पटेल और कोसीर से अभिषेक पटेल है।
घोषित कार्यकारिणी में अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को स्थान देते हुए संगठन विस्तार, जनसंपर्क तथा सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार एवं संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया है।
इस अवसर पर जिला भाजपा सोशल मीडिया के प्रभारी चूड़ामणि पटेल एवं सह प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता ने सोशल मीडिया के सभी नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को प्रभावी रूप से प्रचारित किया जाएगा।
जिला सोशल मीडिया संयोजक चूड़ामणि पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का सभी पदाधिकारी पूरी मेहनत एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।