May 29, 2026

गांजे की छोटी-छोटी मात्रा की पुड़िया बनाकर स्थानीय ग्राहकों को बेचने वाला लोकल ड्रग्स पेडलर” गिरफ्तार

खबर शेयर करें

सरायपाली : खबर निरीक्षण

जिला महासमुंद में अवैध मादक पदार्थ,अवैध महुआ शराब,शराब कोचियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
उक्त निर्देश के परिपालन में सोर्स प्वाइंट,डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने की दिशा मे लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 28/05/2026 को थाना सरायपाली द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी।
उमरिया मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर का एच एफ डिलक्स मोटर सायकल सवार को रोका गया।
पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर वाहन चालक व्यक्ति से पूछताछ और तलाशी ली गयी,तो उसके पास मौजूद एक सफेद रंग की बोरी में 05.190 किलो गांजा अनुमानित कीमत 01 लाख रुपये बरामद हुआ।
आरोपी गांजा पैडलर ने पूछताछ में बताया कि उसने गांजा सप्लायर से गांजा खरिदा है।
प्रकरण में इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन के तहत पैडलर को गांजा सप्लाई करने वाले सोर्स पाॅईंट का पता तलाश कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सरायपाली अपराध क्रमांक 182/26 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
01- ब्रह्मानंद पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र 45 साल साकिन मेढापाली थाना सरायपाली।
जप्त संपत्ति-
01- 5.190 किलो मादक पदार्थ गान्जा करीबकीमती 1,00,000 रुपये।
02- एक मोटरसाइकिल (बिना नंबर) कीमत करीब 50,000 रुपये।
03- एक मोबाइल कीमती करीब 5000 रुपये।

जुमला जप्त संपत्ति की कीमत करीब 1,55,000 रुपये।