June 15, 2026

ब्रेकिंग न्यूज :: सिटी कोतवाली धर्मान्तरण को लेकर हंगामा,,,, दर्जनों लोग बैठे



खबर शेयर करें

सारंगढ़ – सारंगढ़ सिटी कोतवाली मे दर्जनो लोग धरने पर बैठ गए है जहाँ उन्होंने धर्मान्तरण कराने वाले पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिससे लोग नाराज हुए और थाना परिसर मे ही बैठ गए है आपको बता दे हंगामे की स्थिति तब निर्मित हो गई जब धर्मांतरण के एक मामले को लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना परिसर में पहुंच गए। मामला नगर के वार्ड क्रमांक 5 का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, धर्मांतरण के आरोप में पुलिस द्वारा सुखबाई मिरी को पूछताछ के लिए सुबह सिटी कोतवाली लाया गया था। इसके बाद मामले में कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए।



धरने में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

कोतवाली परिसर में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है