अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं अंकसूची का वितरण
साल्हेओना -शासकीय हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सादगी, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री राधामोहन पाणिग्राही एवं विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री चूड़ामणि पटेल थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री धर्मपाल पटेल ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर, पूजन-अर्चन एवं पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों के हाथों विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं अंकसूची (मार्कशीट) का वितरण किया गया। नई पुस्तकें और अंकसूची प्राप्त कर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में श्री राधामोहन पाणिग्राही ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासित रहने तथा मन लगाकर अध्ययन कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शाला परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सुरेश कुमार साहू, कार्यक्रम संचालक व्याख्याता श्री अवधराम बेहरा, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम के समापन पर शाला परिवार द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं पालकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।








More Stories
निरंतर चार वर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी नगमा कोचिंग क्लासेस
ब्रेकिंग न्यूज…पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल,,, कई CEO बदले गए,,, सारंगढ़ जिले के भी बदले गए
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव