कोसीर – शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और बेहतर परिणामों की पहचान बन चुकी नगमा कोचिंग क्लासेस ने लगातार चार वर्षों से उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ संचालित यह संस्थान हर वर्ष बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियों के माध्यम से अभिभावकों और छात्रों का विश्वास जीत रहा है।
कोचिंग संस्थान द्वारा वर्ष 2023 से लेकर 2026 तक कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। संस्थान के संचालकों का कहना है कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उनकी बुनियादी समझ, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष विद्यार्थियों के परिणामों में निरंतर सुधार देखने को मिलता है।
नगमा कोचिंग क्लासेस में अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को सरल एवं प्रभावी शिक्षण पद्धति के माध्यम से पढ़ाया जाता है। नियमित टेस्ट, विषयवार अभ्यास, समय-समय पर मूल्यांकन और कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान संस्थान की प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं। संस्थान का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी विकास करना है।
संस्थान के संचालकों ने बताया कि पिछले चार वर्षों में सैकड़ों विद्यार्थियों ने यहां से शिक्षा प्राप्त कर अपने विद्यालयों एवं परिवारों का नाम रोशन किया है। बेहतर मार्गदर्शन, अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों के प्रति समर्पित शिक्षकों की मेहनत ने नगमा कोचिंग क्लासेस को क्षेत्र के विश्वसनीय शिक्षण संस्थानों में शामिल कर दिया है।
“बेहतर शिक्षा की गारंटी,
इरादा आपका वादा हमारा”
इस मूल मंत्र के साथ संचालित नगमा कोचिंग क्लासेस आज अभिभावकों की पहली पसंद बनती जा रही है। लगातार बेहतर परिणाम, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पण ही संस्थान की वास्तविक पहचान है।








More Stories
ब्रेकिंग न्यूज…पंचायत विभाग में बड़ा फेरबदल,,, कई CEO बदले गए,,, सारंगढ़ जिले के भी बदले गए
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांदमारी रायगढ़ में शाला प्रवेशोत्सव
हायर सेकेण्डरी स्कूल साल्हेओना में सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव