सारंगढ़-बिलाईगढ़। अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोसीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम मुड़वाभाठा में दबिश देकर एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी।
मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई
गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़वाभाठा निवासी मुकेश बंजारे पिता देवराम बंजारे (उम्र 45 वर्ष) अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से अवैध महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही के मकान पर छापा मारा।
25 लीटर शराब और जरकिन जब्त
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अलग-अलग जरकिनों में कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गवाहों के समक्ष शराब को विधिवत जब्त कर लिया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के कृत्य पर थाना कोसीर में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मुकेश बंजारे को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे, पीएसआई उमाशंकर ठाकुर और थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
प्रेस क्लब उपाध्यक्ष व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी रवि तिवारी सपरिवार अयोध्या की यात्रा पर