October 19, 2026

भाजपा कार्यालय चंदाई में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निखिल बानी का हुआ स्वागत, नगर पालिका चुनाव जीतने का लिया संकल्प

खबर शेयर करें

पहले ही दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, खिलान सोरेंग सहित अन्य कांग्रेसी भाजपा में शामिल

सारंगढ़(खबर निरीक्षण)जिला भाजपा कार्यालय चंदाई में सारंगढ़ नगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श निखिल बानी का पार्टी पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, नगर पालिका प्रभारी रजनीश सिंह एवं जिला अध्यक्ष ज्योतिलाल पटेल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष  निखिल बानी का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जन-जन तक पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस को तगड़ा झटका

जिला भाजपा कार्यालय चंदई में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, संभाग प्रभारी रामू रोहरा, जिला प्रभारी शंकर अग्रवाल तथा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल के उपस्थिति में नगर पालिका परिषद चुनाव के पहले वार्ड क्रमांक 10 जो की अनुसूचित जनजाति वर्ग के आरक्षित सीट है वहाँ से खिलन सोरेंग के साथ अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ताओं में भाजपा प्रवेश किया है, इस वार्ड में लगातार जीतते आ रहे है कांग्रेस को भाजपा ने अचानक तगड़ा झटका दिया है।

Recent Posts