सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 जुलाई 2024/ वायुसेना में सेवा देने के इच्छुक सारंगढ़ विधानसभा के युवाओं के लिए वायुसेना द्वारा 02 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे से शासकीय आईटीआई चंदाई सारंगढ़ में और दोपहर 1 बजे से शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सारंगढ़ में कैरियर मार्गदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम में इच्छुक युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए वायु सेवा ने अपील किया है जिससे युवा अपने कैरियर का लाभ उठा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री धर्मेश साहू के पहल पर भारतीय वायुसेना भर्ती कार्यालय भोपाल के द्वारा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के शैक्षिक संस्थानों में भारतीय वायुसेना भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में