सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 जुलाई 2024/ हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट में हेतु प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी एससी) युवक युवती से 12 जुलाई 2024 के शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी वेबसाइट ट्राइबल डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक द्वारा अथवा कार्यालय आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नया रायपुर में उपस्थित होकर जमा किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण हेतु कुल 100 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। बजट की उपलब्धता के आधार पर यह परिवर्तनशील होगा। यह प्रशिक्षण पूर्णकालिक होगा एवं प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण अवधि में अन्यत्र किसी नियमित पाठ्यक्रम तथा नौकरी, व्यवसाय करने की अनुमति नहीं होगी। यह प्रशिक्षण आवासीय है। प्रशिक्षण में छात्र छात्राओं को छात्रावास और मेस के सुविधा निशुल्क होगा। प्रशिक्षण उपरांत प्रशिक्षण देने वाले संस्था द्वारा जॉब प्लेसमेंट में प्रशिक्षण से संबंधित जॉब उपलब्ध कराया जाएगा। निर्धारित तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन पत्र विचार नहीं किया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी एवं होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण योजना अंतर्गत यह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।