रायगढ़ –शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में आज दिनांक 11 सितंबर 2024 को संकुल चांदमारी अंतर्गत समस्त प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री दीपक पटेल, प्रा.शा.इंदिरा नगर ,श्री माधव राम सिदार, प्रा.शा.बड़े रामपुर, श्रीमती गौरी मोहंती,प्रा.शा. भूपदेव एवं श्रीमती क्षमा साहू, प्रा.शा.जगतपुर आदि ने डॉ.मनीषा त्रिपाठी को उनकी शाला पहुंच कर उन्हें उनके द्वारा किए गए शिक्षा, साहित्य, सामाजिक सेवा, नवाचार, रचनात्मक गतिविधियों के साथ शाला एवं विद्यार्थियों के हित व विकास हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए राज्यपाल पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर आत्मीयता के साथ शाल और श्रीफल देकर शाला व संकुल ही नहीं अपितु जिले का गौरव कहकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं व बधाईयां संप्रेषित कीं।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ के उपाध्यक्ष श्री इतवार सिंह, श्रीमती प्रेमलता चंदेल प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चांदमारी एवं श्रीमती कुमुदुनी सिदार सहायक शिक्षक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ की उपस्थिति रही।








More Stories
केस डायरी, डेटा और साक्ष्यों को सीधे संग्रहण व अपलोड करने के लिए विवेचकों को हाई-टेक स्मार्ट फोन का किया गया वितरण।
मुख्य मार्ग पर गिरा विशालकाय पेड़, आवागमन बाधित,,,बड़ी दुर्घटना टली
शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यालय एवं विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु चांदमारी में हुई बैठक