सरायपाली : गोपाल लहरिया
मुख्यमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए नेवता भोज का आयोजन किया जा रहा है।
सार्वजनिक महालक्ष्मी उत्सव समिति बानीगिरोला द्वारा 10 से 13 दिसंबर 2024 तक महालक्ष्मी पूजा का आयोजन किया गया है और इस धार्मिक उत्सव के अवसर पर शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला के सभी बच्चों को समिति एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा नेवता भोज दिया गया।
नेवता भोज में चावल,दाल,सब्जी, खीर,पूड़ी,पापड़ पौष्टिक भोजन खिलाया गया।
स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर बच्चे खुशी से झूम उठे,इस अवसर पर संस्था प्रमुख द्वय शिक्षक-शिक्षिक एवं बच्चे उपस्थित थे।
शाला परिवार द्वारा विद्यालय से जुड़ने एवं नेवता भोज के आयोजन हेतु आभार प्रकट किया गया।








More Stories
रिश्तों की अनूठी मिसाल अस्पताल में नाना की सेवा में जुटे मासूम बबु और सोमू
जनता से अपील पहचान मिले तो सारंगढ़ पुलिस को दे सुचना
शादी की सालगिरह के दिन हुआ हादसा, परिवार सदमे में