घरघोड़ा : यूनिटी मार्च :25 का आयोजन घरघोड़ा के गायत्री से प्रारम्भ किया गया | यूनिटी मार्च के शुभारम्भ में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी एवं अध्यक्षता रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे| इस अवसर पर यूनिटी मार्च प्रारम्भ पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कन्या शाला घरघोड़ा के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता निभायी जिन्होंने आकर्षक वेशभूषा में राष्ट्रीय भावनाओं को नृत्य के माध्यम से व्यक्त किया|

विशाल पद यात्रा के दौरान कन्या माध्यमिक शाला घरघोड़ा के नन्हें छात्राओं ने भी जनप्रतिनिधियों अधिकारीयों कर्मचारियों गणमान्य नागरिकों के साथ उत्साहपूर्वक लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती पर आयोजित विशाल पद यात्रा मे शामिल रहे एवं गौरवशाली कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभायी |रंग विरंगे परिधानों से सुसज्जित छात्राओं मे किसी ने छत्तीसगढ़ महतारी तो किसी ने भारत माता तो किसी ने रानी लक्ष्मी बाई की भेष भूषा मे सुसज्जित रह कर लोगों जनप्रतिनिधियों ; अधिकारीयों कर्मचारियों के मध्य आकर्षण के केंद्र रहे| छात्राओं ने सरदार लौह पुरुष के आदर्शो पर चल कर जीवन मे उनके विचारों को जीवन आत्मसात करने की बात कही |पदयात्रा के दौरान एक भारत श्रेष्ठ भारत जैसे उत्साह जनक नारे लगाकर अपनी राष्ट्र प्रेम का परिचय दिया |








More Stories
जनता के बीच भरोसे का नाम बने विनोद भारद्वाज, संघर्ष और संगठन से बनाई अलग पहचान
मरने के बाद भी नसीब नहीं हुई सम्मानजनक विदाई,,,,ये हाल है सारंगढ़ जिले का
ब्रेकिंग न्यूज…युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या