सारंगढ़, दिसम्बर 2025/बाबा गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय लोक कला महोत्सव के लिए 20 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक कलाकार उक्त तिथि तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय सारंगढ़ में पंजीयन करा सकते हैं। इसकेे लिए कार्यालय के कर्मचारी श्री राजकुमार अजगल्ले जी (मो. 9424180600) श्री अजय विश्वकर्मा (मो. 8103044898) को अधिकृत किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि इस साल 21 दिसम्बर को सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास पुष्पवाटिका परिसर में जिला स्तरीय गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारम्परिक लोक कला यथा लोकगीत, लोक गायन, लोक नृत्य ( पंथी नृत्य, परम्परागत लोक वाद्य ) आदि से जुड़े कलाकार अथवा नर्तक दल हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों में से निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित प्रथम स्थान प्रतिभागी राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पंजीयन निःशुल्क रखा गया है। प्रतिभागियों को कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु वाद्य यंत्र आदि स्वयं लेकर आना होगा।

More Stories
Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट
सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।
बिग ब्रेकिंग,सारंगढ़ जिले के सरसीवां थाना क्षेत्र के चारभाठा बांधा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत।